UPSC परीक्षा में करंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?

UPSC परीक्षा में तीन अलग-अलग चरणों के लिए तीन भागों में तैयार एक विशाल सिलेबस है। हालांकि इन तीनों के पैटर्न अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन इन तीनों में जो एक समानता की बिंदु है वो है करेंट अफेयर्स। यह सिलेबस का एक बड़ा भाग होता है और अधिकतर अनिर्धारित भी होता है। IAS परीक्षा के लिए करंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें इसका पता लगाने की कोशिश करते हुए उम्‍मीदवार हमेशा खुद को कठिनाई में पाते हैं।

अगर इसका क्रमबद्ध ढंग से समाधान किया जाए तो यह तनाव होने से बचाता है। हर कोई निम्‍नलिखित उपायों को उपयोग कर खबरों की भीड़ और रोजना दुनिया भर में होने वाली अंतहीन घटनाओं के बीच में से अपना रास्‍ता तैयार कर सकता है-

- समय निर्धारित करें: नियमित आधार पर करंट अफेयर्स को पढ़ने के लिए समर्पित समय बिताने की सलाह दी जाती है। यह सुनिश्चित करेगा कि आप हमेशा नवीनतम जानकारियों के साथ अपडेट रहें और यह एक असंभव काम की तरह तैयारी के अंमित दिनों में आपको परेशान नहीं करेगा।

- समय सीमित रखें: सुनिश्चित करें कि आपने करंट अफेयर्स पर खर्च करने वाले समय को सीमित किया है ताकि यह आपके द्वारा निर्धारित अन्‍य विषयों की पढ़ाई/अभ्‍यास का सारा समय खर्च न कर दे।

- समाचारत्रों की संख्‍या को सीमित रखें: द हिंदू, द टेलीग्राफ या द इंडियन एक्‍सप्रेस जैसे कुछ अच्‍छे रार्ष्‍टीय समाचारपत्रों को पढ़ें; और केवल साक्षात्‍कार के लिए एक क्षेत्रीय समाचारपत्र पढ़ें। पत्रिकाओं में से आप कुरूक्षेत्र, योजना आदि पत्रिकाओं को पढ़ सकते हैं।

- जानें कि किसी भाग पर ध्‍यान देना है: बहुत सारे खबर ऐसे होते हैं जो UPSC परीक्षा के लिए जरूरी नहीं होते हैं। पढ़ते समय, सामान्‍य UPSC परीक्षा सिलेबस से संबंधित मुख्‍य समाचारों को हाइलाइट करें और राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व के राजनीति खबरों को पढ़ें। आपको वैज्ञानिक प्रगतियों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। जबकि, आप मनोरंजन, एक दूसरे पर आरोप लगाने वाले व्‍यक्तिगत खबरों, राजनीतिक दलों के बीच झगड़े आदि से संबंधित खबरों से बच सकते हैं।

- सामयिक पत्रिका पढ़ें: मनोरमा इयरबुक सामान्य ज्ञान को विकसित करने और महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के ज्ञान को बेहतर के लिए एक बहुत ही उपयोगी संसाधन है। आप सरकारी प्रकाशनों जैसे कि इंडिया इयर बुक और आर्थिक सर्वेक्षण का अनुसरण कर सकते हैं।

- नोट्स बनाएं: आप हाथ से लिखी नोट्स या ई-नोट्स बना सकते हैं। जब आप पढ़ने के बाद लिखते हैं, तो यह न केवल आपको जानकारी को याद रखने और बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है, बल्कि आपका उस समाचार के बारे में जो राय बना रहा है उससे भी आपको अवगत कराता है। इसके अलावा, यदि आपने हर एक चीज को नोट्स के रूप में तैयार और व्‍यवस्थित कर लिया है तो यह अंतिम समय में दोहराने में भी मदद करता है।

- अख़बार समझदारी से पढ़ें: हर एक समाचार लेख को गहराई से पढ़ने और उनकी जानकारी को इक्‍ट्ठा करने की बजाए आपको केवल बुनियादी जानकारी रखनी चाहिए जिसमें खबर का आधार, असल में क्‍या हुआ, इसके पीछे का कारण और उस पर आपकी खुद की राय शामिल है।

- दोहराएं: किसी अन्‍य विषय की तरह ही इसको भी दोहराने की जरूरत पढ़ती है; वरना इसे भूलने और शुरूआत से शुरू करने की संभावना बहुत अधिक होती है। टॉपिक-वार (उदाहरण के लिए- भूगाल संबंधी, राजनीति संबंधी, वैज्ञानिक प्रगति, ऐतिहासिक) नोट्स तैयार करें ताकि आपको दोहराने के समय आसानी हो।