UPSC सिविल सेवक पदानुक्रम और वेतनमान
भारतीय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत की प्रमुख भर्ती एजेंसी है और इसके अंतर्गत आने वाली कई सेवाओं हेतु संपूर्ण भर्ती एवं चयन गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी इसके पास है। सबसे अधिक मांग अखिल भारतीय सेवाओं की है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS)शामिल हैं। इन सभी सेवाओं में भर्ती हुए सदस्य (जो लोक सेवक के रूप में जाने जाते हैं) भारत सरकार और संबंधित राज्य जहां वे तैनात होते हैं, को सेवा प्रदान करते हैं।
अखिल भारतीय सेवाओं के इन शाखाओं में से प्रत्येक की एक अलग रैकिंग सिस्टम और वेतनमान है जो कि उनके द्वारा की गई सेवा से संबंधित हैं। वर्तमान में सभी लोक सेवकों के वेतन भारत के 7वें वेतन आयोगद्वारा निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक सेवा हेतु मूल वेतन के साथ-साथ आवास किराया भत्ता (HRA), महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) आदि जुड़े होते हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
IAS, जो की अखिल भारतीय सेवाओं की प्रशासनिक शाखा है, आमतौर पर सबसे अधिक प्रतिष्ठित है। UPSC परीक्षा देने वाले कई अभ्यर्थी IAS अधिकारी बनने का सपना देखते हैं।सेवा की स्वीकृति के बाद, IAS अधिकारी सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट के रूप में परिवीक्षाधीन अवधि के लिए कार्यबल में शामिल होते हैं। परिवीक्षा अवधि पूरा होने के बाद, अधिकारी को जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर के रूप में किसी जिला में एक कार्यकारी प्रशासनिक भूमिका दी जाती है। इस कार्यकारी भूमिका की अवधि कई वर्षों तक की हो सकती है। इसके बाद, उस IAS अधिकारी को डिवीजनल कमिश्नर के रूप में पदोन्नत किया जा सकता है और पूरे राज्य के प्रशासन संभाग का प्रभार दिया जा सकता है।
निम्नलिखित तालिका में IAS अधिकारियों हेतु विभिन्न रैंक एवं संबंधित वेतनमानों को सूचीबद्ध किा गया है:
IAS अधिकारी का वेतनमान | ||||
वेतनमान | रैंक | मूल वेतन | ||
जिला प्रशासन | राज्य सचिवालय | केंद्रीय सचिवालय | ||
10 | Sub-divisional Magistrate | Undersecretary | Assistant Secretary | Rs. 56,100 |
11 | Additional District Magistrate | Deputy Secretary | Undersecretary | Rs. 67,700 |
12 | District Magistrate | Joint Secretary | Deputy Secretary | Rs. 78,800 |
13 | District Magistrate | Special Secretary cum Director | Director | Rs.1,18,500 |
14 | Divisional Commissioner | Secretary cum Commissioner | Joint Secretary | Rs.1,44,200 |
15 | Divisional Commissioner | Principal Secretary | Additional Secretary | Rs.1,82,200 |
16 | No equivalent rank | Additional Chief Secretary | No equivalent rank | Rs.2,05,400 |
17 | No equivalent rank | Chief Secretary | Secretary | Rs.2,25,000 |
18 | No equivalent rank | No equivalent rank | Cabinet Secretary of India | Rs.2,50,000 |
भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
IPS एक प्रतिष्ठित सेवा है जो भारत के लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। अखिल भारतीय सेवाओं के इस शाखा के पास कानून और व्यवस्था बनाए रखकर भारत के लोगों की बचाव और सुरक्षा को प्रबंधित करने और बनाए रखने तथा अपराध का पता लगाने और उसे रोकने की जिम्मेदारी है। IPS अपने आप में एक पुलिस बल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी सेवा है जो केंद्र और राज्य के सशस्त्र बलों को तैनात करने हेतु नेतृत्व और कमांडर प्रदान करता है।निम्न तालिका आपको IPS अधिकारियों की रैंकिंग और वेतनमान प्रणाली के बारे में बताती है:
IPS अधिकारी का वेतन मान | |
रैंक | मूल वेतन |
उप पुलिस अधीक्षक | Rs. 56,100 |
अपर पुलिस अधीक्षक | Rs. 67,700 |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक | Rs. 78,800 |
पुलिस उप महानिरीक्षक | Rs. 1,31,100 |
पुलिस महानिरीक्षक | Rs. 1,44,200 |
पुलिस महानिदेशक | Rs. 2,05,400 |
पुलिस महानिदेशक/आईबी या सीबीआई के निदेशक | Rs. 2,25,000 |
भारतीय विदेश सेवा (IFS)
इसके कार्य और जिम्मेदारी की प्रकृति के कारण IFS को अखिल भारतीय सेवाओं की सबसे परिष्कृत सेवाओं में से एक माना जाता है। यह एक प्रशासनिक राजनयिक सेवा है जिसे भारत के विदेशी संबंधों और कूटनीति के प्रबंधन और रखरखाव का कार्य सौंपा गया है, लेकिन यह व्यापार, रक्षा, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कूटनीति तक सीमित नहीं है।IFS को स्वीकार करने पर, नए भर्ती हुए अधिकारियों को भारत सरकार की सबसे लंबी और सबसे चुनौतीपूर्ण सेवा प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है, जहां किसी को भी पहले स्तर पर स्नातक होने के लिए आसानी से एक वर्ष का समय लगता है।
IFS अधिकारी वे होते हैं जो संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय संगठनों के लिए स्थायी मिशनों के साथ विभिन्न देशों में उन दूतावासों, उच्चयोगों और वाणिज्य दूतावासों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां उनकी नियुक्ति की जाती है। वे उस देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देते हुए तैनाती वाले देश में भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं।
नीचे दी गई तालिका आाईएफएस अधिकारियों के रैंक और वेतनमान की एक झलक देती है:
IFS अधिकारी का वेतनमान | ||
श्रेणी | मूल वेतन | पे ग्रेड |
जूनियर टाइम स्केल | Rs. 8,000 | Rs. 5,400 |
सीनियर टाइम स्केल | Rs. 10,650 | Rs. 6,600 |
Jजूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल | Rs. 12,750 | Rs. 7,600 |
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल | Rs. 18,400 | Rs. 10,000 |
सलेक्शन ग्रेड | Rs. 15,100 | Rs. 8,700 |
सुपर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल | Rs. 18,400 | Rs. 10,000 |
उच्चायुक्त/राजदूत | Rs. 26,000 |
अन्य सेवाएं
UPSC के तहत कुछ अन्य सेवाएं भी हैं जिनका वेतनमान रैंक और प्रदान की गई सेवा पर आधारित हैं। इनमें से कुछ है IFoS, IRS, ITS आदिअन्य सेवाओं के वेतनमान | |
सेवा | वेतनमान(रैंक पर आधारित) |
भारतीय वन सेवा | Rs. 15,600-67,000 |
भारतीय राजस्व सेवा | Rs. 80,000 तक |
भारतीय रेलवे यातायात सेवा | Rs. 1,20,000 तक |
भारतीय रेलवे लेखा सेवा/भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा | Rs. 56,000 तक |
भारतीय व्यापार सेवा | Rs. 50,000 तक |
*अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम अपनी वेबसाइट पर विवरण को अद्यतित रखने का संभव प्रयास करते हैं, लेकिन आधिकारिक प्राधिकरणों द्वारा रैंकिंग प्रणाली या वेतनमान में किसी भी बदलाव से वास्तविक डेटा और हमारी साइट पर मौजूद डेटा के बीच अंतर हो सकता है। इसलिए, नवीनतम जानकारी के लिए, हम पाठकों से से अनुरोध करते हैं कि वे आधिकारिक सरकारी पोर्टलों से डेटा को सत्यापित कर लें।